Uncategorized

चित्रकार एवं कवि संजय कुमार गिरि को मिलेगा राष्ट्रीय विभूति सम्मान 2025

 

*करतार नगर, दिल्ली में रहने वाले कवि पत्रकार एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि को राष्ट्रीय विभूति सम्मान 2025 के लिए चयनित किया गया हैँ , यह सम्मान श्री गिरि को योगेश शिक्षा कला, संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट, के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान संजय को उनकी चित्रकला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। श्री संजय ने हिंदुस्तान के लगभग 300 से साहित्यकारों एवं कवियों फ़िल्मस्टारों के पेन्सिल स्केच बना कर उन्हें भेंट कर चुके हैं जिनमे पद्म श्री अशोक चक्रधर, हरिओम पवार, अरुण जैमिनी, डॉ विष्णु सक्सेना, कवि दीपक गुप्ता, आचार्य ओम नीरव,श्री लव कुमार ’प्रणय ’ प्रो विश्वम्भर शुक्ल,आदि साहित्यकार प्रमुख हैं।हाल ही में इसी पर उनकी एक पुस्तक *चित्रमंथन* भी प्रकाशित होने जा रही हैँ. श्री गिरि कि कविताओं कि अभी तक लगभग 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं इनकी एक पुस्तक *तुमको अपनी जीत लिखूं* जो शब्दाकुर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई हैँ को दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा पुरुषकृत भी किया जा चुका हैँ।
यह सम्मान शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किया जा जाता है चयनित टीम द्वारा चयन किए जाने पर श्री संजय को उनके परिचितों ने शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!