Uncategorized

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी

 

जयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय, जयपुर के आदेशानुसार सचिव पल्लवी शर्मा के निर्देशन में पीएलवी रणवीर सिंह तंवर एवं पीएलवी आलोक अवस्थी द्वारा चौमू एवं हरमाड़ा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के आमजन को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, उनकी सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को भी बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति, सहयोग एवं संबल प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और समाज में सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!