जमवारामगढ़ में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान, विशेष बैठक आयोजित

जमवारामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मीना, पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी R C चौधरी, पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सचिव मंजू शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदन बनीवाल, प्रमुख पंचायत प्रधान एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष गोपाल मीना ने बैठक में कहा कि यह सरकार जनता के वोट चुराकर बनी है और कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ और गली तक जाकर लोगों को सचेत करेंगे। जिला प्रभारी R C चौधरी ने कहा कि संविधान ने जनता को सर्वोच्च शक्ति दी है और जब वोट की चोरी होगी, तब सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहेगी। विधानसभा प्रभारी मंजू शर्मा ने चुनाव आयोग से सभी बदलावों की वोटर लिस्ट फोटो सहित सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि किसी का वोट गलत तरीके से जोड़ा या हटाया न जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर तक अभियान गांव-गांव और गली-गली चलाया जाएगा और जनता को जागरूक किया जाएगा।




