पुलिस बेड़े को मिलेंगे 2 दिन बाद नए डिप्टी एसपी

डॉ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। नज़र इंडिया 24
जयपुर । प्रदेश में अधिकारियों की कमी से जूझ रहे पुलिस विभाग के बेड़े में 2 दिन बाद अर्थात 19 सितंबर को बतौर प्रशिक्षु के रूप में पुलिस उप अधीक्षक का एक बड़ा बैच शामिल होगा।
राजस्थान पुलिस अकादमी में 19 सितंबर को दीक्षान्त परेड समारोह आयोजित होगा जिसमें आर.पी.एस. (प्रोबेशनर्स) बैच संख्या 55 के पुलिस अधिकारी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल होंगे।
अकादमी के परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा का आगमन प्रस्तावित है। वह परेड का निरीक्षण करेंगे और युवा अधिकारियों से संवाद कर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। इन उपाधीक्षक के पुलिस बेड़ा में शामिल होने से प्रदेश के पुलिस विभाग में चल रही अधिकारियों की कमी पूरी होगी तो वही प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चुस्त और दूरस्थ होगी




