Uncategorized
रोटरी संगम 2025 – रोटरी स्पिरिट और फेलोशिप का अद्भुत संगम

जयपुर।रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ द्वारा रोटरी संगम 2025 का आयोजन 14 सितम्बर को होटल शकुन, जयपुर में अत्यंत गरिमामय ढंग से किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी परिवार की एकता, सेवा भावना और फेलोशिप का अनुपम उदाहरण बना।कार्यक्रम के दौरान प्रेरक पावर सेशन आयोजित हुआ, जिसमें समाज व निवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। नए सदस्यों का स्वागत कर क्लब परिवार का विस्तार किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों ने माहौल को जीवंत बना दिया।अध्यक्ष अनिल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी संगम ने यह सिद्ध किया है कि जब रोटरी परिवार एक साथ आता है तो सेवा, सौहार्द और मित्रता का हर क्षण एक इतिहास रच देता है।




