Uncategorized

अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से होती थी हथियारों की तस्करी

 

डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार नजर इंडिया 24

जयपुर। प्रदेश के झालावाड़ जिले की झालरापाटन पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा कर गिरोह के सरगना समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली कि अभी हथियारों की खरीद फ्रॉस्ट होने वाली है इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा और पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेडा के सुपरविजन में थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापे मार कर गिरोह के सरगना लालचन्द उर्फ लालू खटीक (35) निवासी झालरापाटन को भैरूपुरा बस्ती से एक देशी पिस्टल मय 2 जिन्दा कारतूस के साथ, हिस्ट्रीशीटर नन्द लाल उर्फ नन्दा गुर्जर (23) निवासी चांदियाखेड़ी को दूध डेयरी तिराहे के पास से एक देशी पिस्टल मय 2 जिन्दा कारतूस के साथ और हिस्ट्रीशीटर हाफीजुल्ला उर्फ हाफिज खान (35) निवासी सुसनेर जिला आगर एमपी को पूर्वज होटल के पास से एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार देव सिंह गुर्जर (58) व बालसिंह गुर्जर (40) निवासी भालता को पुराना टोल नाका तिराहा से 12 बोर के एक-एक देशी कट्टा मय 1-1 जिन्दा कारतूस के साथ और रामनारायण दांगी (67) निवासी रायपुर जिला झालावाड़ को माधोपुर पुलिया के पास से एक 12 बोर के देशी कट्टा मय 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में थाना सदर झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर नन्दलाल उर्फ नन्दा गुर्जर और सुसनेर मध्यप्रदेश का हिस्ट्रीशीटर हाफीजुल्ला उर्फ हाफिज खान भी शामिल हैं, जो लोडेड अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। इन दोनों बदमाशों के विरुद्ध राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के करीब ढाई दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

मध्य प्रदेश से होती थी तस्करी

प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के सरगना लालू खटीक ने बताया कि वह ये हथियार मनावर, मध्यप्रदेश से खरीदकर लाता था और अन्य आरोपियों को बेचता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अन्तर्राज्यीय गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!