Uncategorized

भीलवाडा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का काम जारी

 

अमन ठठेरा ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24

भीलवाड़ा। स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत काम जारी है और लगभग आधा काम पूरा हो चूका है| अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ मे भीलवाड़ा स्टेशन का स्वरूप बदला जा रहा है, मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के मार्गदर्शन में इस स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है| इंजीनियरिंग विभाग की निगरानी में वर्तमान मे स्टेशन बिल्डिंग के संबंधित अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए है |

मुख्य जनसंख्या अजमेर में जानकारी देते हुए बताया कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर 15.71 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य किए जा रहे है | अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत भीलवाड़ा स्टेशन पर जारी कार्यों के अंतर्गत सेकंड एंट्री बिल्डिंग का काम पूरा कर रिजर्वेशन व बुकिंग ऑफिस शुरू कर दिया गया है साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा पार्सल ऑफिस और डोरमेट्री का कार्य पूर्ण हो गया है । स्टेशन बिल्डिंग के सर्कुलेटिंग एरिया को डेवेलप करने कार्य जारी है। रेलवे क्वार्टर का कार्य पूर्ण हो गया है। फुट ओवर ब्रिज का काम भी चल रहा है । भीलवाड़ा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जो कार्य शामिल है वे इस प्रकार है :- पार्सल कार्यालय के प्रावधान के साथ मुख्य भवन का विस्तार, द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और अलग प्रवेश और निकास द्वार, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, यात्रियों के उतरने और चढ़ने के लिए पोर्च, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय युक्त प्रतीक्षा कक्ष, वीआईपी रूम एवं रिटायरिंग रूम, स्टेशन भवन के आंतरिक व अग्रभाग का सुधार, नए प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के साथ नए शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ, बेहतर साइनेज का प्रावधान, लिफ्ट तथा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं का विकास शामिल है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!