Uncategorized

मातृशक्ति संस्था ने मनाया करवा चौथ उत्सव, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

 

जयपुर। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मातृशक्ति संस्था के तत्वावधान में मुरलीपुरा के केडिया चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत सतयुग से चली आ रही परंपरा है। इसकी शुरुआत सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ी है। महिलाएं इस दिन पूरे दिन निर्जल रहकर भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं तथा रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। संस्था की महामंत्री पिंकी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मानसी गुप्ता, ममता गुप्ता, पिंकी बंसल, मीनाक्षी गुप्ता, शशि गुप्ता, किरण पांडे, सुषमा सेन, सविता खंडेलवाल, मालती शर्मा और किरण रावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर भाग लिया और गीत-संगीत के साथ करवा चौथ की महिमा का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!