फतेहाबाद महिला मंडल की नवंबर मासिक बैठक सम्पन्न, सेवा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया 24
जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। फतेहाबाद महिला मंडल की नवंबर महीने की मासिक बैठक 15 नवंबर को डी शांति में ममता राकेश जटपुरा के सौजन्य और रेनू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ईश वंदना और संकल्प गान के साथ हुई। इसके बाद मनोरंजन गेम आयोजित किया गया, जिसमें सीमा गुप्ता प्रथम, पूनम गुप्ता द्वितीय तथा मीना गुप्ता और मोहिनी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। खेल प्रतियोगिता में अनीता गुप्ता विजयी रहीं, जबकि लेखन प्रतियोगिता में रेनू गुप्ता ने बाजी मारी। समयबद्धता का पुरस्कार सीमा गुप्ता को मिला। लघु बचत योजना की राशि ममता गुप्ता को सौंपी गई तथा सभी विजेता बहनों को सम्मानित किया गया। अगली बैठक प्रीति गुप्ता के निवास पर आयोजित होगी। बैठक के बाद सभी बहनों ने स्वल्पाहार और भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं। महिला मंडल ने इस माह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। बहनों ने गौशाला पहुंचकर गौ–सेवा की तथा लोगों को गाय के महत्व के बारे में जागरूक किया। दीपावली के अवसर पर भगवान के विसर्जन को घर की बगिया में ही करने की अपील करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से स्थानीय छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर उन्हें सहयोग देने की भी अपील की।
शमशाबाद सामूहिक विवाह में महिला मंडल की बहनों ने भाग लेकर सभी 31 नवविवाहित जोड़ों की बेटियों को उपहारस्वरूप लेडीज शॉल भेंट की। कार्तिक महीने के पावन अवसर पर सभी बहनों ने तुलसी पूजन हनुमान बाबा मंदिर, बाह रोड पर सामूहिक रूप से सम्पन्न किया। फतेहाबाद महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू संजय अनवारिया ने बताया कि सामाजिक कर्तव्यों, सेवाकार्य और संस्कृति संरक्षण के प्रति महिला मंडल निरंतर कार्य करता रहेगा।


