विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, वीरा नाथ अघोरी आंध्र प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

जयपुर। विश्व सनातन संघ की विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार तथा दक्षिण भारत में नई संरचना को सशक्त बनाने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहलाकर जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा तथा राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास नागा महाराज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, संगठन मंत्री हनुनाथ अगोरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में दक्षिण भारत में संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में उनकी अनुशंसा पर वीरा नाथ अघोरी को प्रदेश महामंत्री, आंध्र प्रदेश नियुक्त किया गया। उन्हें दक्षिण भारत के संगठनात्मक विस्तार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, महाराष्ट्र प्रभारी मयुर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, राष्ट्रीय सचिव (धर्म प्रचारक) रतन महाराज, महासचिव अंकित शर्मा, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। नियुक्ति के बाद वीरा नाथ अघोरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे सनातन एकता संकल्प अभियान” को दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सफल बनाने के लिए तत्पर हैं। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, विस्तार और सनातन धर्म की एकता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही सनातन एकता सुरक्षा अभियान को पूरे देश में प्रभावी रूप से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को शस्त्र रखते हुए देश और धर्म की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन से समन्वय कर असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पहल की जाएगी। अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, सशक्तिकरण और सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।




