Uncategorized

मंत्री खर्रा की उपस्थिति में रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर संपन्न

डॉ अमर सिंह धाकड़। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ

जयपुर, 8 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धाकड़ समाज सेवा समिति एवं गोकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री खर्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य का आयोजन कर संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि पहले लोग रक्तदान करने से डरते थे, लेकिन आज के समय में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी स्वेच्छा से आगे बढ़कर रक्तदान कर रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
संस्था के मंत्री बच्चू सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 71 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही लगभग 300 विभिन्न आयु वर्ग के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने निःशुल्क चिकित्सा जांच का लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों द्वारा विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं। दीप डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा ब्लड जांच, शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच, श्री राम हॉस्पिटल द्वारा नाक-कान-गला जांच, भगवती क्लीनिक द्वारा दंत जांच की गई। वहीं सृजन हॉस्पिटल द्वारा हृदय रोग एवं स्त्री रोग, अर्चना हॉस्पिटल द्वारा बाल रोग, दीप हॉस्पिटल द्वारा जनरल फिजिशियन तथा गेट वैल क्लिनिक द्वारा फिजियोथैरेपी संबंधी निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में धाकड़ समाज सेवा समिति जयपुर के अध्यक्ष शेर सिंह धाकड़, मंत्री बच्चू सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष गणपत धाकड़, पदाधिकारी शिवदयाल, हुकम सिंह, नाहर सिंह धाकड़, गोकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य आशा धाकड़ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद सतपाल सिंह, कमलेश यादव, सुशील शर्मा, सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया), डॉ. बजरंग सोनी, डॉ. अमर सिंह धाकड़, विजयपाल, शनि विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!