Uncategorized

ज़रूरतमंदों को कंबल वितरण, अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप का सराहनीय कदम

 

जयपुर। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप (रजि.) द्वारा मानव सेवा की श्रेष्ठ भावना को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित श्री शनि मंदिर से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए सोशल ग्रुप के सदस्यों ने श्री गोविंद देव जी मंदिर, चांदपोल और श्री हनुमान मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को गरम कंबल वितरित किए। सोशल ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावनाओं को अपनाते हुए हर वर्ष सर्दी से पहले गरीब और असहाय लोगों की सहायता की जाती है। कंबल वितरण के दौरान लोगों ने सेवा कार्य के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता की सराहना की।कार्यक्रम में कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), श्रीकांत गोयल, अमित सिंघल, एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, निशा गोयल, कविता सिंघल, कुसुम अग्रवाल सहित सोशल ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!