Uncategorized
पितामह फाउंडेशन ने दिखाया सेवा का अद्वितीय उदाहरण बालाजी मंदिर में 15 किलो पुलाव बनाकर जरूरतमंदों को कराया वितरण

जयपुर। दिनांक 10/12/25 को पितामह फाउंडेशन द्वारा सहायक वर्ग की सेवा का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था ने बालाजी मंदिर, मुरलीपुरा में लगभग 15 किलो चावल से स्वादिष्ट पुलाव बनवाकर जरूरतमंद लोगों में वितरण किया।
संस्था अध्यक्ष मेनका शर्मा ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम आपसी सहयोग और सेवा भाव से सम्पन्न किया गया। इस सेवा कार्य में मेनका शर्मा, सुमन शर्मा, अरुण शर्मा, आशा शर्मा और आदित्य शर्मा सहित समस्त महिला टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पितामह फाउंडेशन सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण गतिविधियों के लिए सदैव तत्पर रहता है। संस्था के सभी सदस्य ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाजहित में अपना सम्पूर्ण योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।




