Uncategorized

फ़्रेंड्स फ़ॉरएवर ग्रुप द्वारा बर्ड ट्रीटमेंट कैम्प को आर्थिक सहयोग

 

जयपुर। फ़्रेंड्स फ़ॉरएवर ग्रुप की ओर से मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए बर्ड ट्रीटमेंट कैम्प को 11,000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। यह सहयोग घायल एवं असहाय पक्षियों के उपचार, उनके दाना-पानी तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के उद्देश्य से दिया गया।

Oplus_131072

इस अवसर पर ग्रुप की सक्रिय सदस्यों में दीप्ति जैन, सुब्रभा जैन, जूली जैन, सोनल जैन, रश्मि जैन, नीमा जैन, सीमा जैन, रितिका जैन, रुचिका जैन, श्वेता जैन, प्रियंका जैन, अंजू जैन, रजनी जैन, प्राची जैन, अंजलि जैन तथा सरोज जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सरोज जोशी ने बताया कि फ़्रेंड्स फ़ॉरएवर ग्रुप का मुख्य उद्देश्य मानव हितों की रक्षा के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी ग्रुप द्वारा ऐसे जनकल्याणकारी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इस सराहनीय पहल की समाजसेवियों एवं पशु-पक्षी प्रेमियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!