गीता आश्रम सोडाला में हर्षोल्लास से मनाया गया वेंडर दिवस, विधायक गोपाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि

जयपुर। दिनांक 20 जनवरी 2026 को गीता आश्रम, अजमेर रोड, सोडाला (जयपुर) में वेंडर दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हाई कोर्ट के अधिवक्ता इंद्रेश शर्मा, एडवोकेट शेफाली शर्मा एवं एडवोकेट कीर्ति जैन शामिल रहे।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडरों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडरों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वेंडरों के योगदान को शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए बने कानूनों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ये कानून वेंडरों के अधिकारों की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने वेंडरों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वेंडर दिवस के इस आयोजन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कई स्ट्रीट वेंडर यूनियन, पान एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर उत्सवपूर्ण माहौल में वेंडर दिवस मनाया और अपने अधिकारों व कर्तव्यों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और स्ट्रीट वेंडरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया



