Uncategorized

पुत्र जन्म पर भागवत कथा का संकल्प, विश्व सनातन संघ ने दिया संस्कार और संस्कृति का संदेश

जयपुर। विश्व सनातन संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी जूली राठौड़ द्वारा पुत्र जन्म के उपलक्ष्य में भागवत कथा आयोजन का संकल्प एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया। इसी क्रम में 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक श्री श्याम कॉलोनी, सांगानेर बक्शावाला में द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं, विद्वानों एवं हिंदूवादी संगठनों को आमंत्रित किया गया। साथ ही विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा एवं राष्ट्रीय टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कथा के दौरान व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य जुगल किशोर द्विवेदी (श्रीधाम वृंदावन) को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में कथा श्रवण का सौभाग्य संघ के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय धर्म प्रचारक रतन महाराज, महामंत्री हनुमान स्वामी, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, रामस्वरूप गोयल, विनोद तिवारी सहित विश्व सनातन संघ की राष्ट्रीय टीम के सदस्यों का जूली रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा भगवा अंगवस्त्र एवं बालाजी महाराज के चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। संघ अध्यक्ष के निर्देशानुसार रतन महाराज, रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ एवं जूली राठौड़ को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने आयोजन में उपस्थित मातृशक्ति एवं युवा टीम को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सनातन महिला सुरक्षा, बेटी सुरक्षा एवं सनातन संस्कृति की रक्षा जैसे विषयों पर सरकारों का ध्यान आकर्षित किया तथा गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग रखी। देश में अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि की कामना हेतु जूली रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा एवं हवन किया गया।

 

आयोजन की सफलता पर संघ के अध्यक्ष, महासचिव, सलाहकार एवं सभी पदाधिकारियों ने व्यासपीठ, धर्माचार्यों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों का हृदय से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा की सनातनी युवाओं व मातृशक्ति के साथ सनातन संस्कृति पर सार्थक चर्चा भी हुई।
अंत में जानकारी दी गई कि शीघ्र ही राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक रतन महाराज एवं जूली रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवा मोर्चा, महिला प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी एवं सुरक्षा प्रमुख की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!