Uncategorized

विश्व हिंदी दिवस

 

आओ हम सब मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं
विश्व पटल पर हिंदी को ले आएं।
विविध रूप और रंगों में सजती है हिंदी
विविधता में एकता की संस्कृति है हिंदी
हिंदी में स्वर – व्यंजन का मेल कभी ना भूलें
वसुधैव कुटुम्बकम से अपना नाता जोड़ें
आओ हम सब मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं
विश्व पटल पर हिंदी को ले आएं ।
प्रकृति के हर रम्य – मनोरम दृश्यों में समाहित है हिंदी
नदियों के कल -कल और झरनों के झर -झर में हिंदी
कोयल की सुमधुर ध्वनि और पपीहे की पीक में हिंदी
चलती हुई सभ्यता और संस्कृतियों का प्रतिमान है हिंदी
जन गण मन की शान है हिंदी
आओ हम सब मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं
विश्व पटल पर हिंदी को ले आएं ।
इस शुभ दिन और शुभ घड़ी का करो सभी सम्मान
विश्व हिंदी दिवस का गूंज उठे जयगान
अ से लेकर ज्ञ तक जिसमें सभी कलाओं का परिमाण
देवलोक से आई है यह हम सब की पहचान
मां वीणा वादिनी के कंठ से निकली रसों की है यह खान
सुर सरिता और शब्द सागर का मेल हिंदी है
कवियों की वाणी और लेखकों की जान हिंदी है
विश्व पटल पर एकता का संवाद हिंदी
है
आओ हम सब मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं
विश्व पटल पर हिंदी को ले आएं ।
हिंदी को ले आएं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!