Uncategorized

चित्रकूट सेक्टर में लक्ष्मण मार्ग और तिलक मार्ग पर भव्य फागोत्सव आयोजित।

 

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजर इंडिया 24 ब्यूरो चीफ

जयपुर। चित्रकूट सेक्टर के लक्ष्मण मार्ग और तिलक मार्ग पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ फागोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रंग, गुलाल और पुष्पों से सजे इस आयोजन में क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में चक्षुका वर्मा एवं उनकी माताजी सपना वर्मा ने भगवान खाटू श्याम के मधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कक्षा 10वीं की छात्रा चक्षुका वर्मा ने अपने सुरीले स्वरों और आत्मविश्वास से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।

फाग मंडली के सदस्यों ने पारंपरिक फाग गीतों का अत्यंत मधुर और उत्साहपूर्ण गायन किया। ढोलक और मंजीरों की ताल पर गूंजते फाग गीतों ने पूरे माहौल को रंगमय बना दिया। इसके साथ ही सभी महिलाओं ने सुंदर एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर स्नेहल, नेहा, केसर, मीना, मीनाक्षी जी, आशा, सुनीता जी, दीपाली, गुप्ता भाभी, इंदिरा जी, नीलम जी, नीलिमा जी, सुमन जी, यादव आंटी, वीणा, शिला, निर्मला तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से फागोत्सव अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। यह भव्य आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
सुनिता त्रिपाठी’अजय जयपुर राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!