नेस्ले श्रमिक संगठन (2128) की बैठक आयोजित, कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प

लोकेश झा समालखा, 12 मार्च।
समालखा स्थित पंचवटी कॉलोनी की गुरुद्वारा गली में नेस्ले श्रमिक संगठन (2128) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान शैलेंद्र छौक्कर ने की। इस दौरान कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को कंपनी प्रबंधन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा श्रमिकों की एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की आवाज़ को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है, ताकि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय न हो सके।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया गया और सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई—
शैलेंद्र छौक्कर – प्रधान
गुलाब सिंह – उप प्रधान
करमवीर – महासचिव
विक्रम यादव – सह सचिव
रामकरण – कार्यालय सचिव
अमित कुमार – प्रचार मंत्री
धीरज कुमार – कोषाध्यक्ष बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि नेस्ले श्रमिक संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगा। अंत में सभी कर्मचारियों ने श्रमिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।




