Uncategorized
फागी क्षेत्र की घुमंतु महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई कौशल शिविर का शुभारंभ

आलोक अवस्थी। नजर इंडिया ब्यूरो चीफ
जयपुर। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से उन्नयन समिति के द्वारा फागी पंचायत क्षेत्र के 15 गांव की घुमंतु, अर्ध घुमंतु समुदाय की 15 महिलाएं हेतु आवासीय सिलाई कौशल शिक्षण शिविर का शुभारंभ 5 फरवरी 2026 से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन फागी पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी एवं सीडीपीओ नागेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम के दौरान उन्नयन संस्था सचिव विजय पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उन्हें एक नई दिशा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में भंवरलाल चौधरी, हेमराज गुर्जर, शोभा,जीत राम गुर्जर, प्रियंका चौधरी ममता, महावीर, किरण आदि गणमान्य लोगों ने भाग लिया।



