Uncategorized

विद्याधर नगर में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत,जनसुनवाई में छलका जनता का दर्द, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

 

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जनसंपर्क एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सुनील शर्मा एवं मंजू शर्मा को साफा पहनाकर और फूलों की मालाओं से सम्मानित करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती पेयजल किल्लत, गंदे पानी की आपूर्ति, टूटी-फूटी सड़कों, जगह-जगह जलजमाव, स्ट्रीट लाइट के बंद रहने, सुरक्षा व्यवस्था में ढील, आवारा पशुओं की समस्या तथा साफ-सफाई के अभाव जैसी गंभीर समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया। जनता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि विद्याधर नगर की जनता को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र की सभी वाजिब मांगों और समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि तय समय में विभागों द्वारा समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद, स्थानीय पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में एकजुटता देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!