Uncategorized

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से विधान को महागुरु की उपाधि

 

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजर इंडिया ब्यूरो चीफ

मदनगंज किशनगढ़। अत्यंत कम उम्र में विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए मदनगंज किशनगढ़ के नन्हे बालक विधान राठी ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन किया है। मात्र 2 वर्ष 11 माह की आयु में विधान ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में महागुरु तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड धारक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। विधान राठी, सुरभि–आशीष राठी के सुपुत्र हैं तथा सावित्री–सतीश राठी के पौत्र और श्री राधेश्याम राठी के प्रपौत्र हैं। विधान ने मात्र 3 मिनट 16 सेकंड में 54 विभिन्न उत्पादों की प्रचार पंक्तियाँ (उत्पाद पहचान वाक्य) सही-सही बताकर यह उपलब्धि हासिल की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधान को केवल 2 वर्ष की आयु में कार कंपनियों के प्रतीक चिन्हों की पहचान करने की असाधारण क्षमता के लिए अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। विधान की इस सफलता से परिवार सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने नन्हे प्रतिभाशाली बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!