हनुमान बाबा मंदिर पर माता रानी की स्थापना, गरबा-डांडिया और भजन संध्या का आयोजन

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद (आगरा)। पौराणिक कथा के अनुसार देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध नौ दिनों तक चला था तथा दशवें दिन महिषासुर का वध हुआ, जिसके उपलक्ष्य में विजयदशमी मनाई जाती है। इन्हीं नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्तगण पूरी श्रद्धा से जागरण, डांडिया और गरबा का आयोजन करते हैं।
इसी क्रम में हनुमान बाबा मंदिर, बाह रोड पर जय मां अंबे क्लब की ओर से मां दुर्गा की भव्य एवं मनमोहक स्थापना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रेनू संजय अनवरिया की अध्यक्षता में फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने मां के भजनों एवं जगराते से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। सभी बहनों और बेटियों ने मिलकर गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया और मां की आरती उतारी। भक्तों को हलवा-चना का प्रसाद भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पूनम दोनेरिया, सीमा गुड़े, अंजू गुप्ता, रिंकी गोलस, सुनीता गुप्ता, अंजली गुप्ता, आशा गुप्ता, कंचन गुप्ता सहित अनेक बहनों की उपस्थिति रही।




