चैत्र नवरात्रि पर स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान की अखण्ड ज्योत एवं पाठ सम्पन्न

जयपुर। शक्ति, साधना और आस्था के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान, जयपुर (राजस्थान) के तत्वावधान में 19मार्च से 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अखण्ड ज्योत एवं माँ का अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। इस पावन आयोजन में संस्थापिका ज्ञानवती सक्सेना की विशेष मेहनत एवं मार्गदर्शन रहा तथा प्रो. कुसुम शर्मा के कुशल संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में वर्षा गुप्ता, अर्चना माथुर, अमिता माथुर, सुशीला शर्मा, शकुन्तला अग्रवाल, निशा बुधे झा, पुष्पा माथुर, आशा शर्मा, अर्चना निगम, सरोज चौहान, संगीता गुप्ता, प्रज्ञा श्रीवास्तव, शशिकला मूंदड़ा, उर्वशी चौधरी, सुनिता तिवारी, शुभ लक्ष्मी पुरोहित, राधा गुप्ता, विमला शर्मा, जीनस कँवर, आशा सक्सेना, अर्चना भटनागर, आरती भदौरिया, पुष्पा पालीवाल, निरुपमा चतुर्वेदी, विजय लक्ष्मी जांगिड़, हिमाद्रि वर्मा ‘समर्थ’, चेतना कपूर, सिद्धेश्वरी सराफ ‘शालू’, डॉ. शशि मंगल, सुधा देवांगन ‘शुचि’, मीरा श्रीवास्तव, अनुराधा माथुर, ज्योत्सना सक्सेना, जयश्री शर्मा, सुनिता त्रिपाठी, सलौनी क्षितिज, ऊषा शर्मा, सुमित्रा माथुर, ज्ञानवती सक्सेना, प्रो. कुसुम शर्मा, डॉ. रेखा गुप्ता एवं डॉ. सीमा वर्णिका ने सहभागिता निभाई। सभी ने भक्ति रस से ओत-प्रोत भावों के माध्यम से माँ की महिमा का गुणगान किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। 27 मार्च को माँ का अखण्ड पाठ पूर्ण हुआ, जिसने पूरे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
यह आयोजन नारी शक्ति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर संगम बनकर उभरा।
सुनिता त्रिपाठी’अजय जयपुर राजस्थान




