Uncategorized

ईमानदार पत्रकारिता की मिसाल बनीं प्रियंका माली, किया गया सम्मान

 

जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज 24/7 की स्टेट हेड प्रियंका माली को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थापक धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रियंका माली ने अपने निष्पक्ष और समर्पित कार्य से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और सत्यनिष्ठा अन्य पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान प्राप्त करते हुए प्रियंका माली ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह भविष्य में भी निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। पत्रकारों व कई संस्थाओं ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!