Uncategorized

होली के दिन इमरजेंसी में नरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया 130वां रक्तदान

 

जोधपुर, 5 मार्च। होली जैसे पर्व के अवसर पर जब अधिकांश लोग उत्सव में व्यस्त थे, ऐसे समय में मानवता की मिसाल पेश करते हुए वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपना 130वां रक्तदान किया। संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोयल हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को आपातकालीन स्थिति में ए पॉजिटिव एसडीपी रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही नरेंद्र सिंह राठौड़ तुरंत सक्रिय हुए और अपने साथियों किशन पूनिया एवं विनोद आचार्य के साथ रोटरी ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। राठौड़ ने कहा कि होली जैसे त्योहारों के दौरान अधिकांश नियमित रक्तदाता पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं, जिससे रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे समय में जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने अपने जीवन में 200 बार रक्तदान करने का संकल्प भी दोहराया।
राठौड़ के इस प्रेरणादायी कदम की सराहना करते हुए संस्थान के सदस्यों ने कहा कि उनका यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!