Uncategorized

दिल में बसे श्रीराम काव्य प्रतियोगिता में सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ हुईं सम्मानित

 

जयपुर। अभाकाम संस्था एवं चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन द्वारा आयोजित “दिल में बसे श्रीराम” निःशुल्क काव्य प्रतियोगिता में जयपुर की साहित्यिक गीतकार एवं पत्रकार सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ को उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए द्वितीय स्थान (₹1100) से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। प्रतियोगिता के प्रधान संपादक डॉ. अरुण सक्सेना तथा समस्त संपादन मंडल ने प्रतिभागियों की रचनाओं की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।
मातृभाषा रत्न (मानद उपाधि) से अलंकृत सुनिता त्रिपाठी ‘अजय’ ने इस सम्मान के लिए अभाकाम संस्था, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन तथा आदरणीय डॉ. अरुण सक्सेना और संपादन मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन साहित्य सृजन की राह में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!