Uncategorized

जयपुर में ‘राजस्थान की शान’ ब्यूटी पेजेंट का भव्य समापन, दामिनी जैन और शिक्षा कुमारी बनीं विजेता

ग्लैमर और प्रतिभा का संगम, बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने बढ़ाई शाम की रौनक

 

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के झोटवाड़ा स्थित सूर्या पैराडाइज मैरिज गार्डन में रविवार, 26 अप्रैल को ‘राजस्थान की शान’ ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस शानदार आयोजन में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी अदाओं, आत्मविश्वास और हुनर से मंच को जीवंत कर दिया।
कड़े मुकाबले के बीच दामिनी जैन ने ‘मिसेज राजस्थान’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं ‘मिस राजस्थान’ श्रेणी में शिक्षा कुमारी और हीर दासवानी विजेता रहीं। इसके अलावा अबनूर कौर और आद्विका ने भी विभिन्न श्रेणियों में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अंकित शर्मा और सेलिब्रिटी पूजा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ आंचल पुरी, किशोर गीठाला, शगुन वर्मा, गुरु रेखा सैनी और हेमेंद्र गोस्वामी सहित कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म अभिनेत्री सनाया सैनी, सुशीला सारस्वत और मॉडल ईशा कोहली ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक स्नेहा शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पैशन इवेंट टीम, राधिका कल्चर सोसायटी तथा भगवती प्रॉपर्टी के कमलेश भारद्वाज सहित सभी सहयोगियों और स्पॉन्सर्स का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल सौंदर्य और फैशन का मंच बना, बल्कि राजस्थान की उभरती प्रतिभाओं को नई दिशा देने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!