Uncategorized

फतेहाबाद महिला मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्राप्त कर महिलाओं ने बढ़ाया गौरव, भाजपा स्थापना दिवस में भी रही सक्रिय भागीदारी

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद। फतेहाबाद महिला मंडल की अप्रैल माह की मासिक बैठक का आयोजन प्रीति बबलू मनोना द्वारा D Shanti रेस्टोरेंट में केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

बैठक के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रथम गेम में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पूनम दोनेरिया द्वितीय और मीना एवं अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य खेलों में भी मोहिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे गेम में रजनी और मीना ने बाजी मारी। समयबद्धता पुरस्कार अनीता को प्रदान किया गया। लघु बचत योजना के अंतर्गत संकलित राशि प्रीति को सौंपी गई तथा सभी विजेता बहनों को सम्मानित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगली मासिक बैठक भारती जी के निवास पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार एवं भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ममता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, मोहिनी गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त महिला मंडल की बहनों ने पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत विश्वनाथ गार्डन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेकर सफलतापूर्वक प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। साथ ही फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस समारोह में भी महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम ने महिलाओं के उत्साह, एकता और सामाजिक सहभागिता की मिसाल प्रस्तुत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!