सर्वसम्मति से ओमवीर उपाध्याय को मिली कमान, परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू
बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के वरिष्ठजन रहे उपस्थित

अरुण शर्मा। जिला ब्यूरो चीफ नजर इंडिया 24
पिनाहट। आगामी परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज पिनाहट की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को दाऊजी महाराज मंदिर के पीछे स्थित गौशाला में समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ओमवीर उपाध्याय को ब्राह्मण समाज पिनाहट का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी की सहमति से ओमवीर उपाध्याय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके नेतृत्व में ही इस वर्ष परशुराम जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता रमाकांत चुरारिया ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबरदार, विजय (बंटू) वित्थरिया, राम बहादुर वित्थरिया, सुनील शर्मा, रमाकांत शर्मा, हरिशंकर शर्मा, प्रमोद पाराशर, प्रशांत तिवारी (सभासद), हर्ष कुमार कटारा, श्री कृष्णा विधौलिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
बैठक में महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।




