Uncategorized

किशनगढ़ में पत्रकार वार्ता में कन्हैया मित्तल ने साझा किए जीवन के अनुभव

 

किशनगढ़।कन्हैया मित्तल किशनगढ़ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपने जीवन और करियर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में मां द्वारा सुनाई गई लोरी “बड़ा नाम है खाटू वाले का” ने उनके जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कन्हैया मित्तल ने अपने करियर की शुरुआत भजन गायन से की और जल्द ही लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने कहा कि वह अपने भजन संध्या की कीमत बढ़ाने के बावजूद, उनके भक्तों का रुझान बढ़ता गया, जिससे उन्हें भजन गायन के क्षेत्र में ही समर्पित होना पड़ा।
कन्हैया मित्तल ने यह भी बताया कि वह चंडीगढ़ में 200 नए भजन कलाकारों को तैयार कर रहे हैं, जिनका समस्त खर्चा उनके भजन संध्याओं से होने वाली आय से ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब वह 55 साल के हो जाएंगे, तब भजन निशुल्क करेंगे और अपना जीवन बाबा श्याम और सालासर दरबार को समर्पित कर देंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान, कन्हैया मित्तल से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी अयोध्या के श्री राम मंदिर में जाने के लिए तैयार हो जाएं, तो वह कल ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
कन्हैया मित्तल की भजन संध्या किशनगढ़ के रविंद्र रंगमंच पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विभिन्न तैयारियां की गई हैं। भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अलावा आयोजक मंडल द्वारा प्राइवेट बाउंसर की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, आयोजकों ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 2 करोड़ रुपये का बीमा भी करवाया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!