Uncategorized

सरोज सेवा संस्थान के वार्षिकोत्सव में लेखिका रजनी प्रभा के काव्य संग्रह ‘संदूकची’ का लोकार्पण

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा को समर्पित रहा आयोजन

 

बघनोचा (बिहार)। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय सरोज सेवा संस्थान बघनोचा तथा साहित्यिक-सामाजिक संस्था रचना दर्शन के संयुक्त तत्वावधान में सरोज सेवा संस्थान का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार की जानी-मानी लेखिका रजनी प्रभा के काव्य संग्रह ‘संदूकची’ का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजय पंकज, डॉ. किशोर कुमार सिन्हा, एवं लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. संजय पंकज ने कहा कि ‘संदूकची’ की कविताएँ आत्मा पर परमात्मा की पड़ने वाली परछाईं हैं। जब मनुष्य अपने परिवेश से एकाकार होता है, तभी ऐसी रचनाएँ जन्म लेती हैं। इसमें नारी सशक्तिकरण, पलायन, उपेक्षित ग्रामीण जनजीवन और यांत्रिक शहरी परिवेश की झलक देखने को मिलती है। डॉ. किशोर सिन्हा ने इसे भावों का भव्य आलोक बताते हुए कहा कि यह संग्रह सामाजिक ताने-बाने से होते हुए वैश्विक समस्याओं को भी उजागर करता है। वहीं, लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कहा कि ‘संदूकची’ आधुनिकता की होड़ में पीछे छूटते ग्रामीण जीवन की पीड़ाओं को गहराई से आत्मसात करती है। कार्यक्रम में कर्नल हिमांशु तिवारी (बिहार-झारखंड सब एरिया एवं एनडीए इंस्ट्रक्टर), लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार राय, रामचंद्र पंडित, विजयकांत झा, रमाशंकर सिंह, मंजू देवी, श्री विगन सिंह, अंशु कुमार, चंद आलम (दानापुर कैंट), आंचल सिंह (समाजसेविका), कैप्टन एन.पी. सिंह (सेवानिवृत्त), सूबेदार मेजर रणधीर सिंह, योगेंद्र सिंह, सूबेदार राजन, जय मिश्रा (लंदन), मेजर शालू वर्मा (जम्मू-कश्मीर), जय गोपाल, तथा संस्थापक लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकुर की सुपुत्री डॉ. निष्ठा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सूचिका श्रीवास्तव ने किया। समारोह के अंत में लेखिका रजनी प्रभा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!