Uncategorized

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने राहुल शर्मा को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी (अध्यक्ष) किया नियुक्त।

 

जयपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से राहुल शर्मा को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह वैश्य एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भागवत द्विवेदी की सहमति से की गई है। राहुल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए सदैव जागरूक रहेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में भागवत द्विवेदी (राष्ट्रीय संगठन प्रभारी), डा. अशोक चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), चंद्रकांता (महिला विंग अध्यक्ष, उत्तराखंड), महेंद्र परिहार (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), जहीरूद्दीन खान (प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड), अभिनव शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा), अमन तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब), विवेक पांडेय (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), शामिना सैयद (महिला विंग अध्यक्ष, गोवा), ऋषिकेश त्रिपाठी (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश), पंकज चौहान (मप्र प्रभारी अध्यक्ष), राकेश मिश्रा (कार्यवाहक अध्यक्ष, मप्र), नरेंद्र पांडे (महामंत्री, मप्र), अटल दुबे (मप्र प्रभारी), आशीष चौहान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मप्र), दीपक कुमार बरथे (प्रदेश महासचिव, मप्र), ममता गुप्ता (महिला विंग मप्र प्रभारी) तथा बाबूलाल योगी (अध्यक्ष, जयपुर) शामिल हैं। सभी ने राहुल शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!