विद्याधर जोन नगर निगम की ओर से शहीदों का सम्मान एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर प्रभात रैली का आयोजन

जयपुर। विद्याधर जोन नगर निगम की ओर से बुधवार को शहीदों के सम्मान एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त (DC) करणी सिंह, CSI मुकेश बिवाल, CSI रामप्रकाश टांक, पार्षदगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। तत्पश्चात वंदे मातरम् के प्रचार-प्रसार हेतु प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार शर्मा एवं उपायुक्त करणी सिंह सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने कारगिल वीर शहीद मेजर मंगेज सिंह की पत्नी संतोष कुमारी एवं पुत्र महेंद्र सिंह का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। उपस्थित जनों ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।




