सूरत में 7-8 मार्च को होगा वाईस ऑफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन

सूरत। वॉइस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 एवं 8 मार्च को गुजरात के सूरत में आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, प्रदेश महासचिव गोविंद सैनी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव सोलंकी, उत्तर प्रदेश महासचिव कमल नयन, कार्यकारी व्यवस्थापक संदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक नितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, दक्षिण प्रदेश अध्यक्ष कमल झोटा, दक्षिण प्रदेश महासचिव सतनारायण टेलर तथा कोषाध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित अन्य गणमान्य सदस्य अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए सूरत रवाना होंगे। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, भावी रणनीति, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तथा संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले एवं राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले ने अधिवेशन को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की




