शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज में जश्ने-अब्दुलरहमान व अरुण सागर का ऐतिहासिक आयोजन

संजय कुमार गिरि। नज़र इंडिया 24
शक्ति नगर, दिल्ली। शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज में साहित्यिक संस्था आबरू-ए-सुखन फाउंडेशन के तत्वाधान में जश्ने अब्दुलरहमान फरीदाबादी व डॉ. अरुण सागर का भव्य सम्मान समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडमिरल खुर्रम नूर एवं अब्दुलरहमान मंसूर ने की, जबकि मंच संचालन संस्था की संस्थापिका प्रसिद्ध शायरा गुल बहार गुल ने संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत ऑल इंडिया हिंदी-उर्दू एकता ट्रस्ट के अध्यक्ष, मशहूर मंच संचालक और शायर फरीद अहमद फरीद के वक्तव्य से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संस्था ने दो महान शायरों— उर्दू के उस्ताद अब्दुलरहमान मंसूर और हिंदी के वरिष्ठ कवि डॉ. अरुण सागर —का एक साथ जश्न मना कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ममता सोनी, प्रो. कृष्णा शर्मा दामिनी, एडवोकेट अशोक चंद्रवंशी और अभिनेता यामीन मंजर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अशोक मधुप, डॉ. महेंद्र शर्मा मधुकर, स्वाति शर्मा, डॉ. लिजा खान, गुरुचरण मेहता, रजत, और शायरा कमला सिंह ज़ीनत ने शिरकत की।इस अवसर पर आबरू-ए-सुखन फाउंडेशन की संस्थापिका गुल बहार गुल द्वारा एडमिरल डॉ. खुर्रम नूर, संजीव निगम, अनाम हशमत, हशमत भारद्वाज, सुरेंद्र सिफर, ताबिश खैराबादी, डॉ. लिजा खान, गोल्डी गीतकार, व यामीन मंजर को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के बाद भव्य कवि सम्मेलन एवं ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के कई नामचीन शायरों व कवियों ने अपनी शानदार रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। मंच संचालन गुल बहार गुल ने कुशलता और सुंदर अंदाज़ में किया।
कार्यक्रम में जिन रचनाकारों ने गीत, ग़ज़ल व कविताएँ प्रस्तुत कीं उनमें प्रमुख नाम हैं अब्दुलरहमान मंसूर, डॉ. अरुण सागर, फरीद अहमद फरीद, खुर्रम नूर, सैफुद्दीन सैफ, हेमंत शर्मा दिल, डॉ. वंदना कुंवर बेचैन, कृष्णा शर्मा दामिनी, संजय कुमार गिरि, स्वाति शर्मा, ममता सोनी, कमला सिंह ज़ीनत, रचना निर्मल, शादान अहसान, गोल्डी गीतकार, रजनी बाला, सुरेंद्र सिफर, डॉ. संप्रति, जावेद अब्बासी, आरिफ देहलवी, अशोक चंद्रवंशी, अजय अक्स, हशमत भारद्वाज, हुमा खान, कंचन जी, पवन मल्होत्रा, आदित्य आदि। कार्यक्रम के समापन पर शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज के डायरेक्टर विवेकानंद शर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुल बहार गुल की मेहमाननवाज़ी और कला के प्रति समर्पण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की शुभकामनाएँ दीं।




