Uncategorized

आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर भव्य आयोजन, कवि-साहित्यकारों का हुआ सम्मान

कवि एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि को मिला ‘गोस्वामी गौरव सम्मान 2026’

 

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली स्थित श्री राम कॉलोनी, निलोठी एक्सटेंशन में रविवार, 3 मई 2026 को आदि गुरु शंकराचार्य जयंती एवं गोस्वामी गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आर एस ई इंडिया प्राइवेट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग, साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। काशी से पधारी साध्वी चेतना शर्मा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात अतिथियों ने आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला तथा गोस्वामी समाज के समक्ष उपस्थित समस्याओं एवं चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस से राजपाल गोस्वामी, दिल्ली विश्वविद्यालय से आशुतोष गोस्वामी, नेटवर्क टीवी के चेयरमैन संजय गिरि तथा वरिष्ठ साहित्यकार डोरी लाल गोस्वामी सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि एवं चित्रकार संजय कुमार गिरि को उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए ‘गोस्वामी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाना रहा। उनके सम्मान पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संजय कुमार गिरि की प्रभावशाली कविताओं एवं श्रीगंगानगर से आए ओम प्रकाश गोस्वामी के भजनों से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंच संचालन संजय कुमार एवं डॉ. गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नंद किशोर गिरि (सुंदर विहार) रहे, जबकि लाल जीत गिरि एवं संजय गिरि ने सह-आयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संरक्षक डॉ. गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अंत में मुख्य आयोजक नंद किशोर गिरि ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गिरि/गोस्वामी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को सामाजिक एकता का स्वरूप मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!