Uncategorized

सेवा-संस्कारों के साथ मनाया जन्मदिन, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गौसेवा, परिंडे व दान-पुण्य के जरिए मनस्वी शर्मा ने दिया समाज को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश

जयपुर। श्रीमन्नारायण प्रन्यास मंडल की ओर से जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की अनूठी पहल निरंतर जारी है। इसी क्रम में समिति की सदस्य मनस्वी शर्मा का जन्मदिन शनिवार को सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गौशाला में हरे चारे और गुड़ का दान किया गया। दहर के बालाजी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। सुबह हवन का आयोजन हुआ, वहीं शाम को भी दान-पुण्य के कार्य किए गए। कार्यक्रम में प्रन्यास के अध्यक्ष तरुण भारती, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपिका शर्मा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मनस्वी शर्मा ने भविष्य में अपने जन्मदिन पर केक नहीं काटने और गुब्बारे नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश दिया। उन्होंने भविष्य में जरूरतमंद लोगों की मदद करने, बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने और पशु-पक्षियों की सेवा के साथ ही जन्मदिन मनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही मोबाइल के सीमित उपयोग का भी संदेश दिया।
प्रन्यास मंडल की यह पहल समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और उत्सवों को सेवा से जोड़ने की प्रेरणा दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!