Uncategorized

रोजियम डेवलपर्स के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य शुभारंभ, कर्मचारियों को समान रूप से मिला सम्मान

 

सुनीता त्रिपाठी अजय। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

अजमेर। रियल एस्टेट सेक्टर में प्रतिष्ठित नाम रोजियम डेवलपर्स ने शुक्रवार को अपने नए और आधुनिक कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया। एलआईसी कॉलोनी स्थित इस अत्याधुनिक ऑफिस का उद्घाटन चेयरमैन अर्पित जैन, उनके पिता संजय जैन सपत्नीक और अनामिका जैन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और कलश प्रवेश के साथ किया गया। पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संजय जैन की आत्मीयता के साथ किया गया, जिससे आयोजन में पारिवारिक स्नेह और सौहार्द का भाव सहज ही झलक उठा। आकर्षक सजावट, गरिमामय माहौल और स्वादिष्ट भोजन ने समारोह को यादगार बना दिया।
शुभारंभ के साथ ही कंपनी को शॉप्स एवं प्लॉट्स की बुकिंग का मिलना इस नए ऑफिस के उज्ज्वल भविष्य का शुभ संकेत साबित हुआ। ऑफिस की सफलता में सक्रिय भूमिका निभा रहीं अनामिका जैन को सभी ने “रोजियम की लकी कैप्टन” कहकर सराहा, जिनकी उपस्थिति ने टीम में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता को बढ़ावा दिया है। कंपनी के मुख्य चैनल पार्टनर्स अनिल लढ्ढा, विवेक मेहता और राजेंद्र कुमावत को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं मैनेजमेंट द्वारा A से Z तक सभी कर्मचारियों को समान राशि देकर यह उत्कृष्ट संदेश दिया गया कि रोजियम एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है।

नए ऑफिस की संपूर्ण रचनात्मक रूपरेखा प्रदीप पंवार द्वारा तैयार की गई, जिसकी निगरानी संजय माथुर और तकनीकी क्रियान्वयन इंजीनियर श्रेय भार्गव ने बखूबी संभाला। रोजियम डेवलपर्स का यह नया कॉर्पोरेट ऑफिस सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि कंपनी के उज्ज्वल भविष्य, उच्च मानकों और सामूहिक टीम भावना का चमकता प्रतीक बनकर उभरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!