Uncategorized

हामिद खान मेवाती ने की कार्यकारिणी की घोषणा, नव पदाधिकारियों का सम्मान

 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 70 सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी साबिर कुरेशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों जैकी भाई, अकरम कुरैशी, जंग बहादुर तथा परवेज भाई को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

साबिर कुरेशी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!