Uncategorized

पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

 

जयपुर। वार्ड नंबर 109 स्थित मॉडल टाउन गणेश विहार कॉलोनी के शिव मंदिर में पौष बड़ों का महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मंदिर के महंत अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रातःकाल सभी देवी-देवताओं का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान को नवीन वस्त्र एवं आभूषण धारण कराए गए। मंदिर को फूलों एवं दुर्वा से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे संपूर्ण परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ किया गया। संध्याकाल में हनुमान जी की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात पौष बड़ों एवं हलवे का भोग अर्पित कर सभी भक्तजनों को ढोना प्रसादी का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में साहित्यकार सुरेंद्र कुमार बिंदल, सुशील कुमार खाती, चेतन शर्मा, सिद्धांत शर्मा, संदीप गोयल, सार्थक अग्रवाल, कुलदीप दुबे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन के सफल संपन्न होने पर कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और धर्म, संस्कृति व सामाजिक एकता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!