अन्नपूर्णा नारी संगठन ने किया ब्राह्मण संदेश कैलेंडर 2026 का विमोचन, नारी न्याय-सुरक्षा पर जोर
जयपुर। जागृति प्रांगण में अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा “ब्राह्मण संदेश” वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड (राजस्थान सरकार) मंजू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मंजू शर्मा ने कहा कि अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा नारी न्याय, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वास्थ्य के विषयों पर जन-जागरण अभियान चलाकर पीड़ित महिलाओं को जागरूक किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को महिला जागृति वर्ष के रूप में मनाते हुए पूरे वर्ष विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में अन्नपूर्णा नारी संगठन की सदस्य नमीता अग्रवाल, डॉ. सुरभि सिंह, सपना शर्मा, पूजा सेन, पायल, सुलोचना चौधरी, शशि शर्मा, सुमन कंवर सहित अनेक महिला सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा मिठाई खिलाकर नववर्ष का उल्लासपूर्ण आगाज किया।




