एडवोकेट नितेश कुमार स्वामी को मिला लीगल एंड लेजिस्लेशन अवॉर्ड

जयपुर। इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड समारोह का सफल आयोजन संस्था की डायरेक्टर इंद्रा के नेतृत्व में किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विधिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिवक्ता नितेश कुमार स्वामी को लीगल एंड लेजिस्लेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कानून के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और विधिक सेवाओं में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं फ़िल्म प्रोड्यूसर एन. के. मित्तल एवं कोएक्टर विजय लक्ष्मी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों ने अधिवक्ता नितेश कुमार स्वामी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।




