Uncategorized

डाॅ. कंचना सक्सेना रायपुर में सम्मानित, ‘प्रणत’ ग्रन्थ हेतु मिला “मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025”

 

सुनीता त्रिपाठी अजय। नज़र इंडिया 24, ब्यूरो चीफ

रायपुर। साहित्य एवं छंद-जगत के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा जब डाॅ. कंचना सक्सेना को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाग्रन्थ ‘प्रणत’ के सृजन एवं छंद-क्रान्ति में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।
बिलासा छंद महालय के परम श्रद्धेय गुरुवर श्री रामनाथ साहू के मार्गदर्शन में छंदों की दर्जनों पुस्तकों की श्रृंखला में नव-प्रस्तारित छंदों से सुसज्जित ‘प्रणत’ महाग्रन्थ का भव्य सृजन हुआ है। यह ग्रन्थ छंद-साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

छंद-क्रान्ति के इस पावन अनुष्ठान में डाॅ. कंचना सक्सेना द्वारा दी गई एक सशक्त आहुति को विशेष रूप से सराहा गया, जिसके फलस्वरूप उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 द्वारा सम्मानित किया गया।
साहित्य प्रेमियों, विद्वानों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों ने इस उपलब्धि पर डाॅ. कंचना सक्सेना को हार्दिक बधाई देते हुए इसे हिंदी छंद-साहित्य के लिए गौरव का विषय बताया। यह सम्मान न केवल उनके साहित्यिक समर्पण को रेखांकित करता है, बल्कि छंद विधा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!