फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह सम्मेलन आयोजित, ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सती माता मंदिर प्रांगण में ग्राम चौपाल, स्वयं सहायता समूह सम्मेलन एवं ‘विकसित भारत – जी राम जी’ 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। जन चौपाल में कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, सांसद राजकुमार चाहर, फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, आगरा छावनी विधायक जी.एस. धर्मेश, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र वर्मा, कालीचरण सुमन, फतेहाबाद चेयरमैन बबिता शल्या, शमशाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि अवनीश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य आनन्द गुप्ता, सोनू शर्मा, सभासद प्रतिनिधि सुभाष वर्मा, सचिन कर्दम, आलोक बछरवार, विपुल लोहिया, अवकेश गोलस, रेनू अनवारिया, हरी सिंह कर्दम, अजय जादौन, मनोज राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।



