मकर संक्रांति पर गौसेवा व वृद्ध सेवा का प्रेरणादायी आयोजन, फतेहाबाद महिला मंडल ने गौशाला भंडारे में निभाई सेवा की सशक्त भूमिका

अरुण शर्मा। जिला ब्यूरो चीफ
फतेहाबाद। गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं, तथा उनकी सेवा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। इसी भाव को साकार करते हुए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री अन्नपूर्णाश्वरी गौशाला एवं वृद्ध आश्रम सेवा समिति, ग्राम बरीपुरा सिकरारा द्वारा भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निमंत्रण मिलने पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। बहनों ने गौसेवा के अंतर्गत गायों के लिए दलिया, पीना, गुड़, बाजरा, पालक, मेथी, बथुआ आदि सामग्री भेंट की, वहीं वृद्ध आश्रम में निवासरत संतजनों एवं जरूरतमंदों के लिए कंबल एवं ऊनी पजामी भी प्रदान की। महिला मंडल की इस सेवा भावना से अभिभूत होकर गौशाला कमेटी द्वारा सभी बहनों का पट्टिका उड़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर रेनू संजय अनवारिया ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें दान, सेवा और करुणा का संदेश देते हैं। गौसेवा और वृद्ध सेवा वास्तव में सच्ची मानव सेवा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का प्रसार होता है, और हर व्यक्ति को इस प्रकार के सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। इस सेवा कार्य में रेनू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, रेखा गुप्ता, राखी गुप्ता, अंजली गुप्ता, सोनी गुप्ता, शशि गुप्ता सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने मकर संक्रांति के संदेश दान, सेवा और करुणा को सार्थक रूप प्रदान किया।




