जेएनवी ग्रुप के पॉलीरब प्लास्टिक खुशखेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
खुशखेड़ा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में देशभक्ति की भावना चरम पर दिखाई दी। इसी क्रम में जेएनवी ग्रुप की इकाई पॉलीरब प्लास्टिक, खुशखेड़ा में भी 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, जिसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी।इस अवसर पर आयोजित समारोह में यूनिट-2 के शिफ्ट इंजीनियर सुनील कुमार पटेल ने देशभक्ति गीत “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया” प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का मन मोह लिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति पर सभी ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन एचआर सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में किया गया। समारोह में प्लांट हेड हिमांशु मोयल, प्रोडक्शन हेड योगेश्वर सिंह, अंकुल यादव, क्वालिटी हेड विनीत कुमार, अकाउंट्स से विनोद मेहता, उमेश शर्मा, किशोर सिंह एवं तुषार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।




