Uncategorized

डब्ल्यूपीएसएफ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस

 

जयपुर । अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या, उपाध्यक्ष राजरानी महासचिव डॉ.राकेश वशिष्ठ,सचिव उमा सोनी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी शर्मा, ( कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान ) प्रीति रानी प्रदेश संयोजिका के नेतृत्व में कार्यकारी सदस्य विजय कुमार, पूजा बैरवा के सहयोग से आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में डॉ माधुरी शर्मा ने अतिथि की भूमिका निभाई एवं मौके पर 90 बालक बालिका,छात्राओं एवं छात्रों को स्कूल शूज़ जो कि समाज सेवी पंकज जैन, फीडिंग हैंड्स, जयपुर द्वारा सप्रेम भेंट कर सहयोग किया । संस्था द्वारा उनका वितरण किया गया। साथ ही खान पान सामग्री वितरित की गई। इस खुशनुमा अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रेखा वर्मा ने बताया कि, डॉ माधुरी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ” वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ” द्वारा समय समय पर स्कूल की बालक, बालिकाओं को स्टेशनरी, खान पान सामग्री, बैग,भोजन, जूते, कपड़े वितरित कर समाज हितों में सराहनीय कार्य करते हुए अपनी सार्थक उपस्थिति देती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ माधुरी शर्मा ने राजकीय विद्यालय गांधीनगर की प्रिंसिपल रेखा वर्मा, स्कूल प्रबंधन अध्यापक एवं सहयोगी सदस्यों विजय कुमार, पूजा बैरवा आदि सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शुभ कामनाएं दी साथ ही ” कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान ” कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाते हुए, ” जिस घर जन्मी कन्या, उस घर मां का स्वाभिमान धन्या ” सामाजिक जन जागरूकता का संदेश दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!