राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झुंझुनू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
-

Oplus_131072
झुंझुनू। योगी स्टेडियम में 27 व 28 जनवरी को आयोजित 32वीं सब-जूनियर, 8वीं कैडेट, 32वीं जूनियर एवं 33वीं सीनियर क्योरुगी व पूमसे राजस्थान राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025–26 में झुंझुनू जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में मदरलैंड एवं गुरुकुल ताइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सब-जूनियर वेट वर्ग में करन सिंह राठौड़ एवं नेहान सैनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रवीण सिंह, जयदीप सिंह, भानुप्रताप सिंह एवं गोविंद सिंह ने रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा तेजल कंवर, नियति टांक एवं यशस्वी लामा ने कांस्य पदक जीतकर अकैडमी और जिले को गौरवान्वित किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच एनआरआई दिनेश सैनी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।




