Uncategorized

305 विद्यार्थियों को 11.10 लाख की छात्रवृत्ति वितरित

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा शिक्षा एवं छात्रवृत्ति प्रकल्प के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के लिए श्री वासुपूज्य दादाबाड़ी प्रांगण में आयोजित समारोह में 56 स्कूलों के 305 विद्यार्थियों को कुल 11,10,000 की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि पिछले 48 वर्षों से संस्था विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक सहायता पहुंचा रही है, जिसमें छात्रवृत्ति वितरण एक प्रमुख प्रकल्प है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज लोढ़ा, विशिष्ट अतिथि गौतम राठौड़, जॉन अध्यक्ष हंसा हिंगड़, दादावाड़ी ट्रस्ट के सचिव दलपत सिंह दोषी, ट्रस्टी सदस्य आर के चतुर, मातृ मंगल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र बया तथा केंद्र सदस्य नाभि राज जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के साथ की गई। समारोह में लगभग 250 विद्यार्थियों एवं महावीर इंटरनेशनल के 100 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। छात्रवृत्ति वितरण में संस्था के 68 सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
अध्यक्ष ने जानकारी दी कि संस्था ने पिछले 150 दिनों में 237 सेवा प्रकल्प पूर्ण किए हैं, जिनमें 5 रक्तदान शिविर, 5 नेत्रदान, 1 देहदान, 5 निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर तथा 1 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विगत 40 वर्षों से बाल एवं जनाना चिकित्सालय में बेबी किट, यूटेंसिल, पेटीकोट, बच्चों के कपड़े, स्वेटर, कंबल आदि का नियमित वितरण किया जा रहा है तथा दिव्य मदर मिल्क प्रकल्प के अंतर्गत नारियल पानी एवं फलों का वितरण भी निरंतर जारी है। जरूरतमंदों को भोजन वितरण सहित अनेक सेवा गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यालय के एक-एक छात्र ने छात्रवृत्ति की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी विद्यार्थियों को जूट बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गौतम राठौड़ ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल भविष्य में गाँव गोद लेकर समग्र विकास की दिशा में कार्य करेगा। वहीं हंसा हिंगड़ ने केंद्र की सेवा गतिविधियों की सराहना की। राज लोढ़ा ने सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। मासिक बैठक भी इसी अवसर पर आयोजित की गई। जिसमें डॉ. हसीना अब्देअली उठालावाला ने स्पीच थेरेपी विषय पर जानकारी देते हुए जिज्ञासाओं का समाधान किया। शिक्षा एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम में सचिव सुरेश बड़ीवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक खुर्दिया की भूमिका रही। संचालन मनीष लोढ़ा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!